लाइव न्यूज़ :

बीते सप्ताह कारोबारी गतिविधियां पहली बार कोविड-19 के पूर्व के स्तर के पार : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:00 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त कारोबारी गतिविधियां बीते सप्ताह कोविड-19 पूर्व के स्तर के पार पहुंच गईं। लगातार दूसरे सप्ताह कारोबारी गतिविधियां बेहतर हुई हैं।

जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च, 2020 में महामारी की शुरुआत से कारोबारी गतिविधियां नीचे आ रही थीं। बीते सप्ताह कारोबारी गतिविधियां पहली बार महामारी पूर्व के स्तर के पार गई हैं।

नोमुरा का भारत में कारोबारी गतिवधियों की शुरुआत को मापने वाला सूचकांक (एनआईबीआरआई) 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 101.2 पर पहुंच गया। यह इससे पिछले सप्ताह 99.6 पर था। यह सूचकांक साप्ताहिक आधार पर कारोबारी गतिविधियों को मापता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहली बार है जबकि कारोबारी गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर के पार गई हैं। पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रव्यापी स्तर पर लॉकडाउन लागू होने के बाद यह सूचकांक काफी नीचे आया था।

हालांकि, उसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़कर महामारी-पूर्व के मार्च, 2020 के स्तर के करीब पहुंच गया था। हालांकि, दूसरी लहर के बाद स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाए जाने के बाद यह फिर नीचे आने लगा। संक्रमण की दर घटने के साथ अब यह सूचकांक फिर बढ़ रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी लहर से सुधार काफी तेज रहा है। कोविड-19 की पहली लहर के बाद एनआईबीआरआई को 100 तक पहुंचने में करीब 10 माह लगे। हालांकि, दूसरी लहर के बाद यह तीन महीने से कम समय में ही 100 के स्तर को पार कर गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख