लाइव न्यूज़ :

50 करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षकों की जरुरत: कौशल विकास सचिव

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 सितंबर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव रवि मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में अगले कुछ वर्षों के दौरान करीब 50 करोड़ लोगों को कौशल प्रदान करने के लिए लाखों प्रशिक्षकों की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के कौशल को बढ़ावा देने में प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मित्तल ने कहा, ‘‘अगले कुछ वर्षों के दौरान 50 करोड़ लोगों को कौशल प्रदान की जरुरत है। अगर हमें भारत को अगले स्तर पर ले जाना है, तो हमें लोगों को कुशल बनाने की जरुरत है और इसके लिए हमारे प्रशिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

सचिव ने कौशल प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए कौशलाचार्य पुरस्कार 2021 की घोषणा के दौरान कहा कि हमें सैकड़ों हजारों और लाखों प्रशिक्षकों की एक सेना बनानी होगी क्योंकि 50 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए उनकी आवश्यकता होगी।

इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रशिक्षकों के मानकीकरण और कुशल लोगों की घरेलू और विश्व दोनों स्तर पर मांग पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में 26 करोड़ सीट हैं और उनके लिये 10 करोड़ अध्यापक हैं। ‘‘इस प्रकार यदि हमें 50 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करना है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने प्रशिक्षक और मास्टर प्रशिक्षकों की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार