लाइव न्यूज़ :

बड़ी संख्या में लोग अब ऑनलाइन माध्यम से लेना चाहते हैं कर्ज : सर्वे

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटलीकरण बढ़ने के साथ ही अब बड़ी संख्या में लोग कर्ज लेने के लिए पारंपरिक ऑफलाइन चैनलों की जगह ऑनलाइन माध्यम को पसंद कर रहे हैं।

वित्तीय फर्म होम क्रेडिट इंडिया के एक वार्षिक सर्वेक्षण ‘हाउ इंडिया बॉरोज’ (एचआईबी) के अनुसार, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद एक बड़े स्तर पर सकारात्मक उपभोक्ता ऋण प्रवृत्ति देखने को मिली, जिससे सामान्य स्थिति की ओर वापसी का संकेत मिलता है।

सर्वेक्षण में कहा गया कि उपभोक्ता भावना सकारात्मक और आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर उत्साहित है।

सर्वेक्षण में लगभग 40 प्रतिशत कर्जदारों ने ऋण लेने के लिए डिजिटल तरीके के इस्तेमाल की इच्छा दिखाई। यह आंकड़ा उन 15 प्रतिशत ग्राहकों के अतिरिक्त है, जो पारंपरिक ऑफलाइन चैनलों के बजाय पहले ही ऑनलाइन ऋण ले चुके हैं।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि डिजिटल माध्यमों की ओर युवाओं का रुझान अधिक है।

एचआईबी सर्वेक्षण नौ शहरों में किया गया, जिसमें दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, कोलकाता, पटना और रांची शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार