लाइव न्यूज़ :

लैक्टैलिस ने दूध की खरीद कीमत में एक रुपये की वृद्धि की, उपभोक्ताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: कंपनी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र में सनफ्रेश एग्रो इंडस्ट्रीज (प्रभात बांड) के नाम से परिचालन करने वाली प्रमुख वैश्विक डेयरी कंपनी, लैक्टैलिस ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से अपने दूध की खरीद मूल्य में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, महाराष्ट्र में औसत दूध की कीमत लगभग 30 रुपये प्रति लीटर है, और लैक्टैलिस अब 3.5 / 8.5 एसएनएफ (ठोस-वसा रहित) गुणवत्ता वाले दूध खरीद के लिए 30 रुपये से अधिक का भुगतान करेगी।

कंपनी ने कहा कि लैक्टैलिस द्वारा दूध खरीद मूल्य में की गई बढ़ोतरी का फिलहाल दूध और दूध उत्पादों के उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी के इस कदम से अहमदनगर, पुणे और नासिक क्षेत्रों में लैक्टैलिस को दूध की आपूर्ति करने वाले 50,000 से अधिक डेयरी किसानों को फायदा होगा।

मूल्य वृद्धि से डेयरी किसानों को राहत मिली है, जो कि कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के कारण वर्ष 2020 के दौरान दूध की खरीद की कीमतों में गिरावट के दबाव से जूझ रहे थे और उचित वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?