लाइव न्यूज़ :

श्रम मंत्री ने 40 साल से अधिक आयु के ईएसआईसी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को अहमदाबाद, फरीदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के ईएसआई अस्पतालों में पायलट आधार पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के बीमित सदस्यों के लिए वार्षिक एहतियाती स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके अलावा यादव की अध्यक्षता में यहां हुई ईएसआईसी की 186वीं बैठक में गुरुग्राम (मानेसर) में मौजूदा 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का विस्तार कर 500 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, यादव ने कहा, ‘‘हमने एक पायलट परियोजना शुरू की है जिसके तहत हम प्रत्येक साल 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ईएसआईसी के बीमाकृत व्यक्तियों (आईपी) के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच प्रदान कर रहे हैं। 'स्वस्थ भारत' का हमारा सपना है। हमारे पास लगभग 3.5 करोड़ आईपी हैं। इसलिए यदि हम उपचारात्मक के साथ-साथ ईएसआईसी में निवारक देखभाल कार्यक्रम भी चलाते हैं, तो हम स्वस्थ्य भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।’’

मंत्री ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में सामाजिक सुरक्षा संहिता के कार्यान्वयन के साथ आईपी की संख्या बढ़कर पांच करोड़ हो जाएगी जिससे इस योजना का और विस्तार किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?