लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल जून में कुशीनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय सुविधा का दर्जा दिये जाने को मंजूरी दे दी थी। मंत्रिमंडल ने कहा था कि इससे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल के लिए आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के बाद यह राज्य का तीसरा अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा प्रदान करने वाला हवाईअड्डा बन जाएगा।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘कुशीनगर उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा बौद्ध सर्किट में यात्रा सुगम हो सकेगी।’’

अभी राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे... लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के जेवर में भी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बन रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?