कू की नाइजीरिया के बाजार में विस्तार की तैयारी, स्थानीय भाषाएं जोड़ेगी

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:44 IST2021-06-05T19:44:50+5:302021-06-05T19:44:50+5:30

Kuo's preparation for expansion in Nigerian market, will add local languages | कू की नाइजीरिया के बाजार में विस्तार की तैयारी, स्थानीय भाषाएं जोड़ेगी

कू की नाइजीरिया के बाजार में विस्तार की तैयारी, स्थानीय भाषाएं जोड़ेगी

नयी दिल्ली, पांच जून कू ने शनिवार को कहा कि अब भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग मंच नाइजीरिया में भी उपलब्ध है। इसके साथ ही कू ने कहा कि वह नाइजीरिया में प्रयोगकर्ताओं के लिए नई स्थानीय भाषाएं जोड़ने की इच्छुक है।

यह घटनाक्रम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि नाइजीरिया सरकार ने कू की प्रतिद्वंद्वी ट्विटर पर देश में अनिश्चतकाल के लिए रोक लगा दी है।

कू के एक पोस्ट में इसके सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि यह मंच अब नाइजीरिया में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हम वहां स्थानीय भाषाएं जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

राधाकृष्ण ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अब हमारे लिए नाइजीरिया में अवसर है। कू का इरादा ऐप में स्थानीय नाइजीरियाई भाषाएं जोड़ने का है।’’ उन्होंने कहा कि हमारा मंच नाइजीरिया के बाजार में विस्तार के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि कू अपने परिचालन वाले देशों में स्थानीय कानूनों का पूरी तरह अनुपालन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kuo's preparation for expansion in Nigerian market, will add local languages

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे