लाइव न्यूज़ :

कू एक साल में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 500 करेगी, कई पदों पर भर्ती की योजना

By भाषा | Updated: September 12, 2021 14:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 सितंबर घरेलू सोशल मीडिया मंच 'कू' अगले एक साल में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 500 तक करेगी। इसके लिए कंपनी इंजीनियरिंग, उत्पाद और सामुदायिक प्रबंधन टीमों में नियुक्ति करने की योजना बना रही है।

अमेरिका के सोशल मीडिया मंच ट्विटर की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कू ने हाल ही में एक करोड़ उपयोगकर्ताओं के आंकड़े को छूने के साथ शानदार वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के पे-रोल में फिलहाल 200 कर्मचारी है।

कू के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कंपनी में फिलहाल 200 कर्मचारी है। इंजीनियरिंग, उत्पाद और सामुदायिक प्रबंधन जैस विभागों में नयी नियुक्ति के साथ अगले एक साल में कर्मचारियों की संख्या 500 पर पहुंच जायेगी।’’

सोशल मीडिया कंपनी इसके अलावा सरकारी संबंध और विपणन, ब्रांड विपणन जैसे क्षेत्रों में भी नए कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी लेकिन इनमें छोटी टीमें शामिल होंगी।

राधाकृष्ण ने कहा, ‘‘हम सबसे अच्छी प्रतिभा वाले कर्मचारियों को आकर्षित करना चाहते हैं जो हमारे लिए काम कर सकें और भारतीय तकनीक को वैश्विक स्तर पर ले जा सके।’’

राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका द्वारा स्थापित कू को पिछले साल शुरू किया गया था ताकि उपयोगकर्ता खुल कर अपनी अभिव्यक्ति रख कर सकें और भारतीय भाषाओं में मंच पर जुड़ सकें। कू को हिंदी, तेलुगू, बांग्ला समेत कई अन्य भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ट्विटर के साथ भारत सरकार के विवाद और घरेलू डिजिटल मंचों के पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार के लिए बढ़ती मांग के बीच भारत में कू की लोकप्रियता इस साल की शुरुआत में चरम पर थी।

भारत में कई केंद्रीय मंत्रियों और सरकारी विभागों द्वारा स्वदेशी सोशल मीडिया मंच का समर्थन करने के बाद कू ने पिछले कुछ महीनों में अपने उपयोगकर्ता आधार में भारी वृद्धि देखी है।

कंपनी का उपयोगकर्ता आधार पिछले महीने एक करोड़ के आंकड़े को छू गया। कंपनी का उसने अगले एक साल में 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?