कृष्णा मित्तल का गीत 'बोलो ना' हुआ लॉन्च
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 22:34 IST2025-10-08T22:33:19+5:302025-10-08T22:34:17+5:30
संगीतकार हैं अजय जायसवाल और म्यूजिक प्रोडक्शन विवियन रिचर्ड्स का है। निर्देशन की कमान पवन केके नागपाल ने संभाली है।

photo-lokmat
नई दिल्लीः कॉन्सिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में गायकी के क्षेत्र में उभरते कलाकार कृष्णा मित्तल का नया गाना 'बोलो ना' लॉन्च किया गया। इस अवसर पर राजनीति और एंटरटेनमेंट से जुड़ी दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस गाने में अपनी सुरीली आवाज से दिल जीतने वाले युवा गायक कृष्णा मित्तल, एल्बम वीडियो में भावना चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। गीत के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं, संगीतकार हैं अजय जायसवाल और म्यूजिक प्रोडक्शन विवियन रिचर्ड्स का है। निर्देशन की कमान पवन केके नागपाल ने संभाली है।
एल्बम लॉन्चिंग पर संगीत, प्यार और भावनाओं की एक खूबसूरत यात्रा का समिश्रण दिखा। इस मौके पर कृष्णा मित्तल ने कहा कि 'बोलो ना' यह उनकी दूसरी एल्बम है। इससे पहले 'तन्हा हूं मैं' एल्बम में उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला और उस एल्बम में भोजपुरी के बड़े स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह थे।
कृष्णा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है की इस बार भी 'बोलो ना' गाने को वहीं प्यार मिलेगा और दिल से निकले सुर हर दिल तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल भी मौजूद रहे।