लाइव न्यूज़ :

कोविड राहत पैकेज: सरकार ने मई में 55 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों को राहत प्रदान करने की एक योजना के तहत मई में करीब 55 लाख लोगों को 28 लाख टन खाद्यान्न मुफ्त उपलब्ध कराया। यह वितरण राशन की दुकानों के जरिए किया गया।

साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत जून में अब तक 2.6 करोड़ लाभार्थियों को 1.3 लाख मेट्रिक टन गेहूं और चावल उपलब्ध कराया गया है।

खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने पीएमजीकेएवाई योजना के कार्यान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो से 63.67 लाख टन (मई और जून के लिए योजना तहत किए जाने वाले कुल आवंटन का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा) से ज्यादा खाद्यान्न ले चुके हैं।

योजना के तहत केंद्र सरकार दो महीने (मई-जून 2021) के लिए मुफ्त खाद्यान्नों का वितरण कर रही है। वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत शामिल करीब 79.39 करोड़ लाभार्थियों को प्रति महीने प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण कर रही है।

योजना के तहत करीब 80 लाख टन खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। यह वितरण मौजूदा खाद्य कानून के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले नियमित आवंटन से इतर किया जा रहा है।

पांडे ने कहा, "मई 2021 के लिए करीब 55 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को लगभग 28 लाख टन और जून 2021 के लिए करीब 2.6 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को लगभग 1.3 लाख टन खाद्यान्न का वितरण किया गया है।"

उनके मुताबिक बृहस्पतिवार तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मई में 90 प्रतिशत और जून 2021 में 12 प्रतिशत लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसके तहत मई, जून माह में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक सब्सिडी दी जा चुकी है। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्या अन्न योजना के तहत दोनों महीनों के लिये 9,200 करोड़ रुपये से अधिक सब्सिडी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र