लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका: उद्योग ने कहा, सिरिंज के मामले में भारत आत्मनिर्भर

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कोविड-19 के टीके से जुड़ी सकारात्मक खबरों के बीच एक उद्योग निकाय ने कहा है कि भारत सिरिंज के उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर है।

ऑल इंडिया सिरिंज एंड नीडल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईएसएनएमए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जरूरत के मुताबिक प्रतिमाह 35 करोड़ सिरिंज का अतिरिक्त उत्पादन करने की पेशकश की है।

पत्र में कहा गया है कि भारत ने मार्च और अप्रैल, 2020 में मास्क और पीपीई किट को लेकर जिन समस्याओं का सामना किया, उससे सबक लेते हुए इस अतिरिक्त क्षमता निर्माण पहले ही कर लिया गया है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘एसोसिएशन के सभी सदस्य देश को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सिरिंज की उपलब्धता के मामले में हमारा देश आत्मनिर्भर है। हमें अपनी जरूरतों के लिए देश के बाहर देखने की जरूरत नहीं होगी।’’

एआईएसएनएमए ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य देशभर में फैले हैं। वे संबंधित राज्यों/स्थानों पर समयबद्ध तरीके से सिरिंज की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। एआईएसएनएमए भारत में सिरिंज विनिर्माताओं का नोडल संघ है। देशभर में इसके 19 सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?