लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: उद्धव ठाकरे ने व्यापारिक नेताओं के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य के व्यापारिक नेताओं के साथ मुलाकात की।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों के बीच दोपहर में एक आभासी बैठक हुई। जिसका नेतृत्व बैंकर और सीआईआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कोटक ने किया।

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और ये आंकड़ा शनिवार को 49,000 से अधिक हो गया। गौरतलब है कि पूरे देश में आ रहे संक्रमण के कुल मामलों में आधे महाराष्ट्र से हैं।

इससे पहले ठाकरे ने कहा था कि वह सभी हितधारकों से सलाह लेंगे और संक्रमण तथा अन्य नुकसान को सीमित करने की रणनीति घोषित करेंगे।

महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लागू होने की स्थिति में उद्योग जगत ने लोगों को भारी कठिनाई होने की चेतावनी दी थी।

बैठक में भाग लेने वाले व्यापारिक नेताओं में बाबा कल्याणी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के निखिल मेसवानी, अजय पीरामल, सज्जन जिंदल, संजीव बजाज, और बोमन ईरानी और निरंजन हीरानंदानी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?