लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण का इंतजार करने की जगह विदेशों के लिए उड़ाने खोलनी चाहिए : आईएटीए

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर देशों को ज्यादा संख्या में लोगों के कोविड-19 टीकाकरण का इंतजार ना करके अपनी सीमाएं खोलने की जरूरत है। इसके लिए वह लोगों के हवाई यात्रा करने से पहले चरणबद्ध तरीके से जांच की व्यवस्था कर सकते हैं।

विमानन कंपनियों के वैश्विक संगठन अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संघ (आईएटीए) के महानिदेशक एलेक्जेंडर डी जुनियाक ने संघ के वैश्विक मीडिया दिवस कार्यक्रम को रिकॉर्ड वीडियो से संबोधित करते हुए यह बात कही।

जुनियाक ने कहा कि हमारा खुद का सर्वेक्षण दिखाता है कि यदि सीमाएं पूरी तरह से सीमाएं बंद होंगी जो लोग यात्रा नहीं करेंगे। जबकि बड़ी संख्या में यात्री पृथकवास को मानते हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए आईएटीए पृथकवास के साथ सीमाएं खोलने के स्थान पर यात्रा से पूर्व क्रमबद्ध जांच की मांग कर रहा है।

कोविड-19 संकट के चलते वैश्विक हवाई यातायात 2020 में बहुत नीचे आ गया है। आईएटीए दुनियाभर की करीब 290 विमानन कंपनियों की प्रतिनिधि संस्था है जो कुल वैश्विक हवाई यातायात का लगभग 82 प्रतिशत है।

जुनियाक ने कहा कि सीमाएं खोलना अब बहुत अहम हो गया है। वहीं टीके पर प्रगति की अच्छी खबर तेजी से जांच से दूर जाने का कारण नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आईएटीए के पास टीका वितरण में समर्थन की योजना भी है। यह संभवतया इतिहास में सबसे बड़ा हवाई बचाव अभियान होगा। लेकिन हम निश्चित तौर पर ज्यादा आबादी के टीके पाने तक का इंतजार नहीं कर सके। हमें हमारी सीमाओं को खोलना होगा और इसे बिना देरी शुरू कर देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?