लाइव न्यूज़ :

कोविड-19:अमेरिकी संगठन ने भारत के ग्रामीण इलाकों के लिए भेजे चिकित्सीय उपकरण

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई अमेरिका के सहायता संगठन स्पिरिट ऑफ अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी से राहत और बचाव के लिए भारत के ग्रामीण हिस्सों में चिकित्सा केंद्रों के लिए आक्सीजन कंसन्ट्रेटर और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान की है।

संगठन के एक बयान में कहा गया है कि यह सहायता, चिकित्सा उपकरण कंपनी इंपीरेटिव केयर के अध्यक्ष तथा सीईओ फ्रेड खोसरावी तथा कंपनी के कर्मचारियों से मिले अंशदान के जरिए पहुंचाई गई है। बयान में कहा गया है कि यह योगदान भारत में कोविड19 की दूसरी लहर के दौरान देश में चिकित्सा की बुनियादी ढांचागत सुविधाएं बढाने के लिए सरकार द्वारा घोषित पैकेज में इजाफा करेगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास और दो वैश्विक संगठनों - दि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज़ और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर स्पिरिट ऑफ इंडिया 320 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित अन्य चिकित्सा सहायता 10 राज्यों के 28 जिलों में भेज रहा है।’’ ये जिले अरुणाचल प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश हैं।

अमेरिकी संसद और रक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्पिरिट आफ अमेरिका के सीईओ जिम हैक ने कहा ,‘‘ भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार है। हम भारत को महत्वपूर्ण सहायता पहुंचाने को तत्पर है और हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?