लाइव न्यूज़ :

कोटक महिंद्रा बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 1,854 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक को दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकल आधार पर 1,854 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की समान तिमाही की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 1,596 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान कुल आय साल भर पहले के 8,077.03 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,124.92 करोड़ रुपये हो गयी।

उसने कहा, ‘‘ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय साल भर पहले की तीसरी तिमाही के 3,430 करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत बढ़कर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4,007 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। ब्याज की शुद्ध मार्जिन इस दौरान 4.51 प्रतिशत रही।’’

इस दौरान सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (एनपीए) कुल कर्ज के 2.46 प्रतिशत से कम होकर 2.25 प्रतिशत पर आ गयीं।

शुद्ध एनपीए भी इस दौरान 0.89 प्रतिशत से कम होकर 0.50 प्रतिशत पर आ गया।

बैंक ने कहा कि 31 दिसंबर 2020 तक के आंकडों के अनुसार, कोविड-19 से संबंधित प्रावधान 1,279 करोड़ रुपये रहे। पिछले साल अगस्त में रिजर्व बैंक के द्वारा घोषित कोविड-19 समाधान रूपरेखा के तहत बैंक ने कुछ पात्र कर्जदारों के कर्ज का पुनर्गठन किया। यह कुल कर्ज का 0.28 प्रतिशत है।

आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ साल भर पहले के 2,602 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत बढ़कर 2,349 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस दौरान कुल एकीकृत आय बढ़कर 14,835 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा