लाइव न्यूज़ :

सितंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा सात प्रतिशत घटकर 2,032 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 26, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने मंगलवार को बताया कि सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा लगभग सात प्रतिशत घटकर 2,032 करोड़ रुपये रह गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 2,184 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान कुल आय बढ़कर 8,408.87 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में यह 8,252.71 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय, वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के 3,897 करोड़ रुपये से तीन प्रतिशत बढ़कर 4,021 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.45 प्रतिशत था।

परिसंपत्ति के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्ति (या खराब ऋण या एनपीए) सितंबर 2021 तिमाही के अंत तक 3.19 प्रतिशत हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि के अंत तक 2.55 प्रतिशत थी।

बैंक का शुद्ध एनपीए 0.64 प्रतिशत से बढ़कर 1.06 प्रतिशत पर था।

सितंबर तिमाही के लिए बैंक के फंसे हुए ऋणों और आकस्मिकताओं के प्रावधानों को एक साल पहले की तिमाही में अलग रखे गए 333.22 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 423.99 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?