लाइव न्यूज़ :

कू ने जून में 54,000 पोस्ट को नियंत्रित किया, उपयोगकर्ताओं ने 5,502 की शिकायत की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई देशी सोशल मीडिया मंच कू ने कहा कि उसने जून में अपने उपयोगकर्ताओं की 54,235 पोस्ट को नियंत्रित किया, जबकि उसे इस दौरान 5,502 पोस्ट के संबंध में शिकायतें मिलीं।

कू ने आईटी नियमों के तहत अनिवार्य मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह बात कही। कंपनी ने कहा कि वह पहला भारतीय सोशल मीडिया मंच है, जिसने 26 मई से लागू आईटी नियमों के तहत अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की है।

कुल 60 लाख से भी अधिक उपयोगकर्ताओं को जोड़ चुकी कू ने कहा कि जून 2021 की उसकी रिपोर्ट से पता चलता है कि उसके उपयोगकर्ताओं ने 5,502 पोस्ट के संबंध में शिकायत की, जिनमें से 22.7 प्रतिशत (1,253) को हटा दिया गया, जबकि बाकी (4,249) के खिलाफ ‘अन्य कार्रवाई’ की गई।

कू ने पीटीआई-भाषा को एक ईमेल में कहा कि उसने खुद सक्रियता दिखाते हुए 54,235 पोस्ट को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए, जिनमें से 2.2 प्रतिशत (1,996) को पूरी तरह हटा दिया गया, जबकि बाकी (52,239) के खिलाफ ‘अन्य कार्रवाई’ की गई।

कू द्वारा की गई ‘अन्य कार्रवाई’ में ओवरले, ब्लर, इग्नोर जैसी चेतावनी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'