लाइव न्यूज़ :

बजट 2019ः सरकार की आमदनी कैसे होती है? जानिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर में अंतर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 25, 2019 17:14 IST

बजट में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न शब्दों और बजट प्रक्रिया से अपने पाठकों को अवगत कराने के लिए Lokmat News ने एक अहम पहल 'जानें अपना बजट' शुरू किया है। इस सीरीज में हम आपको बजट से जुड़ी विभिन्न शब्दों को आसान भाषा में समझाएंगे। आज जानिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के बारे में...

Open in App
ठळक मुद्देआपकी कमाई से सरकार सीधे जो टैक्स काट लेती है उसे प्रत्यक्ष कर कहते हैं।ऐसे कर जो किसी वस्तु या सेवा के बदले आपसे अप्रत्यक्ष रूप से वसूले जाते हैं, उन्हें अप्रत्यक्ष कर कहते हैं।बजट में सरकार साल भर में टैक्स से होने वाली आमदनी का अनुमान लगाती है।

अगले कुछ महीने में देश में आम चुनाव होने वाले हैं इसलिए सरकार इसबार अंतरिम बजट ही पेश करेगी। चुनाव होने के बाद नई सरकार की अंतिम बजट पेश करेगी। बजट केंद्र सरकार के वित्तीय लेनदेन की जानकारी देने वाली सबसे विस्तृत रिपोर्ट है। इसमें सरकार को सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले राजस्व और विभिन्न गतिविधियों के लिए आवंटित व्यय की जानकारी होती है। इसबार 1 फरवरी मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जाएगा।

बजट में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न शब्दों और बजट प्रक्रिया से अपने पाठकों को अवगत कराने के लिए Lokmat News ने एक अहम पहल 'जानें अपना बजट' शुरू किया है। इस सीरीज में हम आपको बजट से जुड़ी विभिन्न शब्दों को आसान भाषा में समझाएंगे। आज जानिए कैसे होती है सरकार की आय? इसके अलावा हम आपको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के बारे में भी बताएंगे।

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां की सरकार का उद्देश्य सिर्फ धनार्जन नहीं बल्कि लोक कल्याण होता है। सरकार कुछ निर्धारित जरियों से कमाई करती है और उन्हें लोक कल्याण में खर्च करती है। वैसे तो सरकार की आय के कई स्रोत होते थे जिनमें कंपनी कर, आयकर, संघ उत्पाद शुल्क, सेवा और अन्य कर, सीमा शुल्क, उधारी और अन्य देनदारियां शामिल हैं। सरकार की आय के स्रोत को प्रमुख रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है- प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर। 

प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)

आपकी कमाई से सरकार सीधे जो टैक्स काट लेती है उसे प्रत्यक्ष कर कहते हैं। इसमें आयकर (Income Tax) और कॉरपोरेट टैक्स (Corporate Tax) शामिल हैं। 

अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)

ऐसे कर जो किसी वस्तु या सेवा के बदले आपसे अप्रत्यक्ष रूप से वसूले जाते हैं उन्हें अप्रत्यक्ष कर कहते हैं। जैसे- शॉपिंग, रेस्टोरेंट में खाना, यात्रा टिकट इत्यादि पर आपको टैक्स चुकाना पड़ता है। मोदी सरकार ने कई अलग-अलग अप्रत्यक्ष कर को एकल रूप देने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Sevices Tax) लागू किया है।

बजट में सरकार साल भर में टैक्स से होने वाली आमदनी का अनुमान लगाती है और इसी के आधार पर सरकारी योजनाओं में खर्च का खाका तैयार करती है। 

टॅग्स :बजटजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम