लाइव न्यूज़ :

के के माहेश्वरी ने एन्मी के नये अध्यक्ष का कामकाज संभाला

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून स्टॉक ब्रोकर संघ एन्मी ने सोमवार को कहा कि के के माहेश्वरी ने उसके अध्यक्ष का पद संभाल लिया है और नये अध्यक्ष के तौर पर वह महामारी को देखते हुए अगले कुछ महीनों में पांच सूत्री प्राथमिकता के साथ काम करेंगे।

एसोसियेशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एन्मी) ने एक बयान में कहा कि माहेश्वरी निवर्तमान अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल की जगह लेंगे।

माहेश्वरी 2021 में एन्मी का नेतृत्व करेंगे जो महामारी को देखते हुए संगठन के लिए अलग तरह का और एक चुनौतीपूर्ण वर्ष है।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी तत्काल प्राथमिकताओं के तहत पूंजी बाजार के विकास की दिशा में हमारे उद्योग का बेहतर योगदान सुनिश्चित करना चाहूंगा, व्यापार में आसानी की दिशा में काम करना चाहूंगा और मौजूदा बदलावों एवं चुनौतियों को देखते हुए हमारे सदस्यों के लिए और कारगर तरीकों से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहूंगा।"

संगठन अगस्त 2021 में अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?