लाइव न्यूज़ :

किशोर बियानी ने कहा, भ्रम फैला रही है, ‘कबाब में हड्डी’ बन रही है अमेजन

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी फ्यूचर समूह के प्रवर्तक किशोर बियानी ने आरोप लगाया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ समूह के 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को लेकर अमेजन भ्रम पैदा करने और ‘कबाब में हड्डी’ बनने की कोशिश कर रही है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के साथ चल रही खींचतान के बीच कर्मचारियों की चिंताओं को हल करने का प्रयास करते हुए बियानी ने कहा कि फ्यूचर समूह कानूनी तौर पर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), बाजार नियामक सेबी और शेयर बाजारों से मिली मंजूरियां इस बात का सबूत हैं।

फ्यूचर ग्रुप के कर्मचारियों को संबोधित एक पत्र में बियानी ने आरोप लगाया कि अमेजन एक ठोस और समन्वित मीडिया अभियान चलाकर भ्रामक जानकारियां फैला रही है।

बियानी ने कहा कि फ्यूचर समूह हमले के एक नये रूप का निशाना है। उन्होंने कहा कि भारत के गणतंत्र बनने के 70 साल बाद भारतीय ग्राहकों पर वर्चस्व के लिये कॉरपोरेट लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि समाज की मानसिकता को प्रभावित करने के लिये काफी संसाधन लगाये जा रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘अमेजन सिर्फ दूसरों को नुकसान पहुंचा रही है और हंगामा खड़ा कर रही है। हम कई कारणों से पहले इस बात पर यकीन नहीं करते रहे, लेकिन अब यह एक हद तक स्पष्ट है। यह किसी भी कीमत पर भारतीय उपभोक्ताओं को अपने पाले में करने की लड़ाई है।’’

हालांकि, अमेजन ने इस मामले पर ई-मेल के माध्यम से पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दिया।

बियानी ने कहा कि उन्हें अमेजन द्वारा उठाये जा रहे विभिन्न कानूनी कदमों पर कर्मचारियों के कई पत्र, फोन कॉल और संदेश मिले हैं, जिनमें उन्होंने समर्थन दिया है, चिंताएं व्यक्त की हैं और कुछ सवाल उठाये हैं।

बियानी ने अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को खुदरा व थोक समेत फ्यूचर समूह के कुछ अन्य व्यवसायों को बेचने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि वित्तीय संकट के मद्देनजर रिलायंस समूह के साथ "रचनात्मक सौदा" करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'