लाइव न्यूज़ :

किआ मोटर्स ने हरदीप सिंह बरार को बिक्री, विपणन प्रमुख बनाया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 14:42 IST

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्च किआ मोटर्स इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने हरदीप सिंह बरार (48 वर्ष) को तत्काल प्रभाव से बिक्री और विपणन विभाग का राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त किया है।

किआ मोटर्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि मोटर वाहन उद्योग में दो दशकों का अनुभव रखने वाले बरार, भारतीय बाजार में कंपनी का विस्तार करने और उसे वृद्धि के नये स्तर पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।

किआ में शामिल होने से पहले, बरार ने ग्रेट वॉल मोटर्स में निदेशक (विपणन और बिक्री) के रूप में काम किया।

उन्होंने मारुति सुजुकी, फॉक्सवैगन, जनरल मोटर्स और निसान में बिक्री, नेटवर्क और विपणन कार्यों के लिए वरिष्ठ नेतृत्वकारी पदों पर भी काम किया है।

उनके पास थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है और वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र भी रहे हैं।

किआ मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ कूख्युन शिम ने कहा, "हम किआ मोटर्स इंडिया परिवार में हरदीप सिंह बरार का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं क्योंकि हम भारत में नए क्षेत्रों में विस्तार की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं।"

किआ मौजूदा समय में देश में तीन मॉडल- सेल्टोस, सोनट और कार्निवाल-- की बिक्री कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख