लाइव न्यूज़ :

किया इंडिया ने जून में 36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,015 कारों की थोक बिक्री की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई कार निर्माता कंपनी किया इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून 2021 में उसकी कारों की थोक बिक्री में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान कंपनी ने 15,015 कारें बेचीं जबकि मई में यह संख्या 11,050 थी।

कंपनी ने पिछले महीने अपने सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल कारों की क्रमश: 8,549, 5,963 और 503 इकाइयां बेचीं।

किया इंडिया के मुख्य बिक्री एवं व्यापार रणनीति अधिकारी टाए-जिन पार्क ने एक बयान में कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में ग्राहकों की भावना में सुधार के संकेत दिखे हैं और हम भविष्य को लेकर आशान्वित बने हुए हैं।"

हालांकि उन्होंने कहा, कंपनी मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक आधार पर कामकाज की समीक्षा कर रही है, अपने वाहनों की मांग पूरा करने के उपायों का मूल्यांकन कर रही है।

कार कंपनी ने कहा कि कंपनी को केलेंडर वर्ष की पहली छमाही में अच्छे प्रदर्शन के बाद साल की दूसरी छमाही में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

इस साल जनवरी से जून के बीच दक्षिण कोरिया की कार कंपनी ने भारतीय बाजार में करीब 1,00,000 कारें बेची हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?