लाइव न्यूज़ :

इस साल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 15.05 करोड़ टन रहने का अनुमान: सरकार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर इस साल मानसून अच्छा रहने और चावल का उत्पादन बढ़ने की संभावना के चलते चालू खरीफ सत्र में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 15 करोड़ पांच लाख टन के स्तर के छूने की संभावना है। कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) के खरीफ सत्र में चावल, दाल और मोटे अनाज सहित कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 14 करोड़ 95 लाख 60 हजार टन रहा था।

चावल, गन्ना और कपास का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि, इस साल खरीफ सत्र के दौरान मोटा अनाज और तिलहन उत्पादन मामूली रूप से कम रहने का अनुमान है।

धान जैसी खरीफ (गर्मी) फसलों की बुवाई जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है, जबकि अधिकांश हिस्सों में कटाई अक्टूबर से शुरू होती है।

चालू खरीफ सत्र के लिए पहला अग्रिम खाद्यान्न उत्पादन अनुमान जारी करते हुए, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा: "खरीफ सत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन 15 करोड़ पांच लाख टन होने का अनुमान है।"

उन्होंने कहा कि किसान हितैषी सरकार की नीतियों के अलावा किसानों और वैज्ञानिकों की अथक मेहनत से भारी पैदावार हासिल हो रही है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 के खरीफ सत्र में दालों का उत्पादन बढ़कर 94.5 लाख टन होने की संभावना है, जो पिछले वर्ष 86.9 लाख टन रहा था।

अरहर उत्पादन, जो मुख्य खरीफ दलहन है, पहले के 42.8 लाख टन से मामूली बढ़कर 44.3 लाख टन होने का अनुमान है। हालांकि मोटे अनाज का उत्पादन पहले के तीन करोड़ 64.6 लाख टन से घटकर तीन करोड़ 40 लाख टन रहने का अनुमान है।

मोटे अनाजों में, मक्के का उत्पादन 2021-22 खरीफ सत्र में पिछले वर्ष के दो करोड़ 14 लाख टन से घटकर दो करोड़ 12 लाख 40 हजार टन रहने का अनुमान है।

इसी तरह तिलहन उत्पादन पहले के दो करोड़ 40 लाख टन से घटकर दो करोड़ 34 लाख टन रहने का अनुमान है।

तिलहनों में, मूंगफली उत्पादन पहले के 85.5 लाख टन के मुकाबले घटकर इस बार 82.5 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि सोयाबीन का उत्पादन पहले के एक करोड़ 28 लाख 90 हजार टन के मुकाबले घटकर एक करोड़ 27 लाख 20 हजार टन रहने का अनुमान है।

नकदी फसलों के मामले में, गन्ना उत्पादन पिछले वर्ष के 39 करोड़ 92.5 लाख टन की तुलना में 2021-22 खरीफ सत्र के दौरान रिकॉर्ड 41 करोड़ 92.5 लाख टन होने का अनुमान है।

कपास का उत्पादन भी पिछले वर्ष के तीन करोड़ 53.8 लाख गांठों की तुलना में इस बार तीन करोड़ 62.2 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) का रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावना है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के दौरान जूट और मेस्टा का उत्पादन पहले के 95.5 लाख गांठों की तुलना में 96.1 लाख गांठ (प्रत्येक 180 किलोग्राम) रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें