लाइव न्यूज़ :

खादी-ग्रामोद्योग ने सूखा रोकने के उद्देश्य से 'बोल्ड' परियोजना की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली 04 जुलाई खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने राजस्थान में मरुस्थलीकरण कम करने और आजीविका के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से रविवार को एक परियोजना की शरूआत की, जिसके तहत प्रदेश में बांस की विशेष प्रजातियों के 5,000 पौधे रोपे गए।

केवीआईसी ने एक बयान में कहा कि केवीआईसी अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने स्थानीय सांसद अरूज लाल मीणा और समेत दो हजार ग्रामीणों की मौजूदगी में राजस्थान में उदयपुर के निचला मांडवा गांव में ' शुष्क भूमि पर बांस' (बोल्ड) परियोजना का शुभारम्भ किया।

केवीआईसी ने कहा कि बोल्ड परियोजना में शुष्क और अर्ध-शुष्क भूमि क्षेत्रों में बांस रोप कर हरियाली लाने का लक्ष्य है। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भू-क्षरण रोकने और देश में मरुस्थलीकरण को रोकने के आह्वान से प्रेरित है।

इस परियोजना के लिए असम से बंबुसा टुल्डा और बम्बुसा पॉलीमोर्फा प्रजाति के पांच हजार पौधे (बांस के कंद) को ग्राम पंचायत की खाली पड़ी 16 एकड़ से अधिक जमीन पर रोपे गये।

उसने कहा कि इस प्रकार केवीआईसी ने एक ही स्थान पर एक ही दिन में सर्वाधिक संख्या में बांस रोपने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह पहल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केवीआईसी के 'खादी बांस महोत्सव' के अंतर्गत की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?