लाइव न्यूज़ :

विप्रो के प्रमुख अधिकार सोमवार से कार्यालय आना शुरू करेंगे : रिशद प्रेमजी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच 18 महीने के ‘ वर्क फ्रॉम होम’ के बाद उसके नेतृत्व करने वाले प्रमुख अधिकारी सोमवार से कार्यालय लौटना शुरू कर देंगे।

प्रेमजी ने ट्विटर पर लिखा, "18 महीनों के लंबे समय के बाद, विप्रो के शीर्ष अधिकारी कल से (सप्ताह में दो बार) कार्यालय वापस आ रहे हैं। सभी को दोनों टीके लग गए हैं और सभी सुरक्षित और सामाजिक रूप से दूरी का पालन करते हुए (कार्यालय) जाने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कोविड-19 से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें विप्रो के कार्यालय में तापमान की जांच और क्यूआर कोड स्कैन की व्यवस्था के बारे में बताया गया है।

इससे पहले प्रेमजी ने 14 जुलाई को कंपनी की 75वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान कहा था कि भारत में उसके लगभग 55 प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है। इस समय विप्रो में करीब दो लाख लोग काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय