केविन केयर के सी के रंगनाथन आइमा के नये अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:30 IST2021-09-28T19:30:43+5:302021-09-28T19:30:43+5:30

Kevin Care's CK Ranganathan appointed new AIMA President | केविन केयर के सी के रंगनाथन आइमा के नये अध्यक्ष बने

केविन केयर के सी के रंगनाथन आइमा के नये अध्यक्ष बने

नयी दिल्ली, 28 सितंबर केविन केयर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सी के रंगनाथन ‘ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसएिशन’ (एआईएमए) के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

रंगनाथन ने जेके पेपर के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हर्षपति सिंघानिया का स्थान लिया है। वह सितंबर 2022 तक इस पद पर रहेंगे।

संस्थान के बयान के अनुसार डेम्पो ग्रुप के चेयरमैन श्रीनिवास डेम्पो नये वरिष्ठ उपाध्यक्ष और त्रिवेणी टबाईन्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक निखिल साहनी उपाध्यक्ष होंगे।

आइमा भारत में प्रबंधन पेशे का शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है। यह देश में प्रबंधन पेशे को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग, सरकार, शिक्षाविदों और छात्रों के साथ मिलकर काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kevin Care's CK Ranganathan appointed new AIMA President

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे