लाइव न्यूज़ :

शेयरधारकों को प्रस्तावित राइट्स पेशकश में भारी छूट देगी केसोराम

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:16 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अगस्त बी के बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज शेयरधारकों को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्तावित राइट्स पेशकश में बाजार मूल्य से 30 प्रतिशत या उससे अधिक की भारी छूट की पेशकश कर सकती है।

केसोराम ने प्रवर्तक समूह की एक कंपनी को 100 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 100 करोड़ रुपये के तरजीही आवंटन और 200 करोड़ रुपये की राइट्स पेशकश के जरिये धन जुटाने की अपनी योजना में बदलाव किया है।

कंपनी ने अब प्रवर्तकों के लिए तरजीही निर्गम को छोड़ने का फैसला किया है और इसके बजाय वह एक बार में 400 करोड़ रुपये की राइट्स पेशकश लाएगी। कुल मिलाकर कंपनी की 500 से 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कंपनी के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, "राइट्स पेशकश को शेयरधारकों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। उन्हें बाजार कीमत पर 30 प्रतिशत से कम की छूट नहीं दी जाएगी, अन्यथा यह खुदरा शेयरधारकों के लिए लाभकारी नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?