लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई के लिए एक और पैकेज लाएगी केरल सरकार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक जूलाई केरल सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए एक और पैकेज लाएगी जिसके तहत केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) पांच प्रतिशत ब्याज दर पर रिण देगा। साथ ही मौजूदा रिण स्थगन खत्म होने के बाद पुनर्भुगतान पर तीन महीने की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्य रूप से महिलाओं खासकर विधवाओं, युवाओं और भारत लौटने वाले प्रवासियों सहित अन्य पर ध्यान दिया जाएगा। राजीव ने कहा कि राज्य सरकार केरल की खास पहचान समझे जाने वाले उद्योगों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना चाहती है जैसे कि कृषि आधारित एवं मत्स्य प्रसंस्करण उद्योग।

उन्होंने साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए एलडीएफ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इन योजनाओं में कोच्चि-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'