लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार जीएसटी परिषद की बैठक में नारियल तेल पर कर बढ़ाने के कदम का विरोध करेगी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम 16 सितंबर केरल सरकार शुक्रवार को होने वाली माल एवं सेवा (जीएसटी) परिषद की बैठक में नारियल के तेल पर लगने वाले कर को बढ़ाने के कदम का विरोध करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जीएसटी परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल लखनऊ पहुंच चुके है और वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि जीएसटी परिषद में नारियल के तेल पर लगने वाले कर को बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया जा सकता है, जो वर्तमान में पांच प्रतिशत है।

सूत्रों के अनुसार नारियल तेल पर कर में वृद्धि से नारियल तेल की कीमतों में वृद्धि होगी, जो केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में प्रमुख खाद्य तेल वस्तु है।

उन्होंने कहा कि केरल सरकार जीएसटी परिषद की बैठक में नारियल तेल पर कर बढ़ाने के किसी भी कदम का कड़ा विरोध करेगी, क्योंकि यह राज्य के लोगों के हित के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें