लाइव न्यूज़ :

ईएसजी निवेश को प्रोत्साहन के लिए नयी नीति बना रही है केरल सरकार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:39 IST

Open in App

(मनोज राममोहन)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर केरल सरकार कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के साथ ही अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पर्यावरण, कामकाज के संचालन और सामाजिक (ईएसजी) निवेश संबंधी अपनी तरह की पहली नीति लेकर आने वाली है।

केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा है कि इस नीति को अंतिम रूप देने के पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ईएसजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ रियायतें देने के बारे में भी सोच रही है।

केरल की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार 'जिम्मेदार निवेश और जिम्मेदार उद्योग' पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि राज्य की अपनी जरूरतों के हिसाब से निवेश आकर्षित किया जा सके।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में कॉरपोरेट जगत ईएसजी क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता दे रहा है और यह प्रवृत्ति दुनियाभर में देखी गई है। इसे दीर्घावधि में कारोबार क्षेत्रों के लिए मूल्य सृजित करने की एक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

केरल के उद्योग मंत्री ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वैश्विक स्तर पर एक-चौथाई औद्योगिक निवेश ईएसजी पर आधारित हैं और विकसित देश ऐसे निवेश को प्राथमिकता भी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल की सरकार भी ईएसजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक नीति का मसौदा तैयार करने में जुटी हुई है। हमारा ध्यान कृषि-आधारित उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण, वित्तीय संस्थानों, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ईएसजी से जुड़े उद्योगों पर है।’’

राजीव ने कहा कि नीति का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया जारी है और नीतिगत दस्तावेज के अगले दो-तीन महीनों में सामने आ जाने की उम्मीद है। इस काम में ऑक्सफर्ड विश्वविद्यालय समेत अग्रणी संस्थानों के प्रोफेसरों की भी मदद ली जा रही है।

उन्होंने ईएसजी को आज की जरूरत बताते हुए कहा कि बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से परेशान होकर केरल सरकार ने पर्यावरणीय पहलुओं का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'