लाइव न्यूज़ :

केरल को छह महीने में 3,600 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं: मंत्री

By भाषा | Updated: November 19, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को पिछले छह महीनों में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धताएं मिली हैं और सरकार का जोर कारोबार को आसान बनाने पर है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राजीव ने कहा कि राज्य को कई बड़े औद्योगिक घरानों से निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं।

उन्होंने हाल में काइटेक्स समूह विवाद को केरल की छवि बिगाड़ने का नियोजित प्रयास करार दिया।

राजीव ने कहा, ‘‘छह महीने (सरकार के सत्ता में आने के) में केरल को 3,600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं... राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में राजीव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कारोबारी माहौल को सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है। मई में हुए विधानसभा चुनाव में एलडीएफ लगातार दूसरी बार सत्ता में आया था। नयी सरकार ने 20 मई को कार्यभार संभाला था।

इससे पहले राजीव ने राजधानी में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक में राज्यों की सालाना कारोबार सुगमता रैंकिंग की प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई थी। इसके अलावा उन्होंने कई और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस