लाइव न्यूज़ :

केरलः मछली पकड़ने पर 52 दिन का प्रतिबंध, आज मध्यरात्रि से प्रभावी, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2023 13:30 IST

आंकड़ों के अनुसार, मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 3800 से अधिक ट्रॉलर नौकाओं, 500 से अधिक गिलनेट नौकाओं और राज्य के जल क्षेत्रों में मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाओं पर लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में हाल में एक अधिसूचना जारी की गई थी। पड़ोसी राज्यों से आने वाली फाइबर नौकाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।केरल समुद्री मत्स्य पालन नियमन कानून में संशोधन किए जाने की भी मांग की।

तिरुवनंतपुरमः केरल के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर 52 दिन का प्रतिबंध लगाया जाएगा जो शुक्रवार की मध्यरात्रि से प्रभावी होगा। राज्य सरकार ने हाल में मछली पकड़ने पर वार्षिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया जो मत्स्य पालन का सबसे आम तरीका है। प्रतिबंध नौ जून की मध्यरात्रि से 31 जुलाई तक लगाया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में हाल में एक अधिसूचना जारी की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 3800 से अधिक ट्रॉलर नौकाओं, 500 से अधिक गिलनेट नौकाओं और राज्य के जल क्षेत्रों में मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाओं पर लागू होगा।

राज्य के मत्स्य पालन मंत्री द्वारा आयोजित अधिकारियों और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों की 18 मई को हुई बैठक में प्रतिबंध लगाने और अन्य संबंधित मामलों पर अंतिम फैसला किया गया। बाद में कैबिनेट बैठक में इसे लागू करने की मंजूरी दी गई। मछुआरा संघ के सूत्रों ने बताया कि मछुआरों की बस्ती में मुफ्त राशन वितरण का भी फैसला किया गया जो प्रतिबंध से प्रभावित होते हैं।

इस बीच केरल स्वतंत्र मत्स्याथोजिलाली ऐक्यावेदी के राज्य अध्यक्ष चार्ल्स जॉर्ज ने कहा कि ट्रॉलर नौकाओं, अन्य नौकाओं तथा पोतों पर रोक के साथ साथ पड़ोसी राज्यों से आने वाली फाइबर नौकाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

 क्योंकि राज्य में मछली पकड़ने पर रोक की अवधि में पड़ोसी राज्यों की नौकाएं खास तौर पर केरल के जल क्षेत्र में अतिक्रमण करती हैं। उन्होंने सरकार से मछुआरा समुदाय के साथ परामर्श कर, समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केरल समुद्री मत्स्य पालन नियमन कानून में संशोधन किए जाने की भी मांग की।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो