लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने कोच्चि में डिजिटल केंद्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:04 IST

Open in App

कोच्चि 18 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) द्वारा कोच्चि में स्थापित एक अत्याधुनिक डिजिटल केंद्र का उद्घाटन किया।

वर्चुअल माध्यम से इस डिजिटल केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों के दौरान स्टार्टअप कंपनियों की संख्या को चार गुना बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। अगले पांच साल में इनकी संख्या 15,000 होगी।

विजयन ने कहा, ‘‘पांच साल पहले हमारे पास 300 स्टार्टअप कंपनियां थीं, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 3,900 हो गई है। इन स्टार्टअप से कम से कम 35 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों के दौरान स्टार्टअप कंपनियों की संख्या को 15,000 करने का है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार नवाचार के एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हुए संसाधनों का समान वितरण सुनिश्चित करना जारी रखेगी।

उन्होंने इस दौरान दुनिया में ज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता के बढ़ते महत्व पर भी जोर दिया, ताकि बाजार में अच्छे विचारों को बढ़ावा मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम