लाइव न्यूज़ :

केनेथ जस्टर यूएसआईबीसी के वैश्विक बोर्ड में शामिल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 जुलाई भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ जस्टर को अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के वैश्विक बोर्ड में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

यूएसआईबीसी की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा, ‘‘हम अपने वैश्विक बोर्ड के सलाहकार के रूप में राजदूत जस्टर का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। वह अमेरिका-भारत साझेदारी के सच्चे समर्थक हैं, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर एक निर्विवाद छाप छोड़ी है।’’

यूएसआईबीसी ने कमल अहलूवालिया को एटफोल्ड एआई का अध्यक्ष, गुरु बांदेकर को ग्लोबल स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग स्टेनली ब्लैक एंड डेकर का मुख्य खरीद अधिकारी और रघु रघुराम को वीएमवेयर का सीईओ बनाने की घोषणा भी की।

जस्टर 2017 से 2021 तक भारत में अमेरिकी दूत थे। उन्होंने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान अमेरिका-भारत संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं, जिसमें यूएसआईबीसी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम