लाइव न्यूज़ :

वैश्विक शिखर बैठक में दिल्ली को स्टार्टअप गंतव्य बनाने के प्रयासों को साझा करेंगे केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टीआईई वैश्विक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक स्टार्टअप गंतव्य बनाने के अपनी सरकार के प्रयासों को साझा करेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन का आयोजन नौ दिसंबर को किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन में केजरीवाल दिल्ली को वैश्विक स्टार्टअप गंतव्य बनाने के विभिन्न कदमों के बारे में बताएंगे। इसमें एक तेजतर्रार स्टार्टअप नीति की शुरुआत भी शामिल है।

इंडस एंटरीप्रीनियोन्यर्स (टीआईई) वैश्विक शिखर सम्मेलन एक वर्चुअल आयोजन है। बयान में कहा गया है कि इस शिखर सम्मेलन में केजरीवाल उनकी सरकार के अन्य प्रयासों मसलन उच्च प्रौद्योगिकी और सेवा उद्योग के लिए उचित कीमत वाले ढांचे और उच्च गुणवत्ता वाला श्रमबल उपलब्ध कराने के बारे में बताएंगे।

बयान में कहा गया है कि केजरीवाल उद्योग के कई दिग्गजों, दुनिया के नेताओं और नोबेल से सम्मानित हस्तियों के साथ इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन को संबोधित करने वाले केजरीवाल एकमात्र मुख्यमंत्री होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?