लाइव न्यूज़ :

बैंकों के कारोबारी मॉडल पर नजर, पर हस्तक्षेप का इरादा नहीं : दास

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:12 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक की बैंकों के कारोबारी मॉडल और रणनीतियों पर नजदीकी नजर है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि केंद्रीय बैंक के इस कदम का मकसद बैंकों के वाणिज्यिक फैसलों में हस्तक्षेप करने का नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने बैंकों के कारोबारी मॉडल और रणनीतियों पर नजदीकी निगरानी शुरू की है।’’

गवर्नर ने कहा, ‘‘आप अपने व्यावसायिक फैसले ले सकते हैं, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। लेकिन हम यह जरूर देखेंगे कि किस तरह की कमजोरियां और जोखिम बन रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता बैंकों को खुद सतर्क करने की होगी।’’

उन्होंने कहा कि अब रिजर्व बैंक की निगरानी तात्कालिक आधार पर हो रही है और यह कोई वार्षिक प्रक्रिया नहीं रह गई है। प्रौद्योगिकी की वजह से आरबीआई बेहतर ढंग से निगरानी कर पा रहा है।

दास ने कहा कि बैंक व्यावसायिक फैसले लेते समय उपलब्ध नकदी तथा दिए जा रहे ब्याज ढांचे का भी ध्यान रखें। इस तरह के निर्णय मजबूत सिद्धान्तों के आधार पर लिए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?