लाइव न्यूज़ :

अधिक पशुपालकों, डेयरी किसानों को केसीसी उपलब्ध कराएगी सरकार : सचिव

By भाषा | Updated: February 4, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी सरकार अधिक संख्या में पशुपालकों तथा डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने के लिए कदम उठा रही है।

पशुपालन सचिव अतुल चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंक पशुपालकों और डेयरी किसानों को केसीसी जारी करने में हिचकिचाहट दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने वित्त मंत्रालय में अपने समकक्ष से बात की है, जिससे इस श्रेणी के किसानों को बैंकों द्वारा केसीसी जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा सके।

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। 2020-21 के लिए यह 15 लाख करोड़ रुपये है। केसीसी फसल उगाने वाले किसानों को जारी किया जाता है। लेकिन 2018 में इसका विस्तार मत्स्यपालन, पशुपालकों तथा डेयरी किसानों के लिए भी कर दिया गया है।

चतुर्वेदी ने बजट प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया में संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित रूप से बैंकों को ऋण विस्तार के नए क्षेत्रा से तालमेल बैठाने में समय लगता है। वे इसके आदी नहीं होते। उनकी इस शुरुआती हिचकिचाहट को हम दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।’’’

उन्होंने कहा कि विभाग पशुपालकों और डेयरी किसानों को केसीसी जारी करने में हिचकिचाहट को दूर करने को बैंकों से समन्वय कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?