लाइव न्यूज़ :

कयाक इन्वेस्टमेंट्स ने मैक्स हेल्थकेयर के 8.44 करोड़ शेयर 2,956 करोड़ रुपये में बेचे

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड की प्रवर्तक इकाइयों में से एक कयाक इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग ने बुधवार को खुले बाजार के सौदे के जरिये कंपनी के 8.44 करोड़ शेयर 2,956 करोड़ रुपये में बेचे।

शेयरों को वेरिटास फंड्स पीएलसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने खरीदा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, निजी इक्विटी कंपनी केकेआर से संबद्ध कयाक इन्वेस्टमेंट्स ने मैक्स हेल्थकेयर के 8.44 करोड़ शेयरों की बिक्री की।

350 रुपये की औसत कीमत पर 6.02 करोड़ शेयर बेचे गए, जबकि 2.42 करोड़ शेयर 350.13 रुपये पर बेचे गए। इन कीमतों पर, लेनदेन का मूल्य 2,955.74 करोड़ रुपये बैठता है।

जून 2021 तक, कयाक इन्वेस्टमेंट्स के पास मैक्स हेल्थकेयर में 47.24 प्रतिशत हिस्सेदारी या 45.63 करोड़ शेयर थे।

एनएसई में मैक्स हेल्थकेयर का शेयर 3.77 प्रतिशत टूटकर 355.75 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?