लाइव न्यूज़ :

कैट ने की ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य मंत्रियों को पत्र लिखकर ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर-कानूनी बाजार पर रोक लगाने की मांग की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को भी भेजे गये पत्र में कैट ने कहा कि ई-वाणिज्य चैनलों के माध्यम से भारी छूट के साथ अवैध तरीके से दवाओं को बेचकर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। इससे खुदरा दवा विक्रेताओं तथा उससे जुड़े लाखों लोगों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संगठन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र भेजकर ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर कानूनी बाजार पर अंकुश लगाने की मांग की गयी है।’’

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने पत्र में लिखा है, ‘‘....रिलायंस ग्रुप के स्वामित्व वाली नेटमेड, वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियां ऑनलाइन फार्मेसी के बाजार को खराब कर रही हैं।’’

इसमें कहा गया है कि इन कंपनियों के मनचाहे तरीके से मूल निर्धारण और भारी छूट जैसे कदमों ने खुदरा केमिस्ट बाजार को भुखमरी की कगार पर पहुँचा दिया है।

पत्र के अनुसार, ‘‘ इन ई-फार्मेसी कंपनियों के पीछे बड़ी मात्रा में विदेशी वित्त पोषण होने के चलते ये कम -से- कम दामों पर दवाएं बेच रहे है जिसका मुकाबला हर गली मोहल्ले वाले दवा के छोटे दुकान नहीं कर सकते।’’

कैट ने ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर-कानूनी बाजार पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा, ‘‘यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं और दवाओं की बिक्री अवैध है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत पर्चे वाली दवाओं की होम डिलिवरी की अनुमति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?