लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की चेरी का दुबई को निर्यात: वाणिज्य मंत्री

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई कश्मीर घाटी से मिश्री किस्म की चेरी की पहली वाणिज्यिक खेप श्रीनगर से दुबई को निर्यात की गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर देश में चेरी की वाणिज्यिक किस्मों के उत्पादन में 95 प्रतिशत से अधिक योगदान करता है।

यहां चेरी की चार प्रमुख किस्मों - डबल, मखमली, मिश्री और इटली का उत्पादन होता है।

मिश्री किस्म की चेरी में स्वास्थ्य लाभ के साथ विटामिन, खनिज और पौधों के यौगिक तत्व मौजूद होते हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केंद्र, पुणे में राष्ट्रीय रेफरल प्रयोगशाला ने निर्यात की खेप की शुद्धता सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सहायता प्रदान की, जो विशेष रूप से मध्य पूर्व के देशों में चेरी के लिए एक ब्रांड बनाने में मदद करेगा।’’

इसमें कहा गया है कि चेरी के वाणिज्यिक शिपमेंट की शुरुआत से आने वाले मौसमों में कश्मीर से विशेष रूप से मध्य पूर्व के देशों में कई समशीतोष्ण फलों जैसे प्लम, नाशपाती, खुबानी और सेब के निर्यात के लिए बड़े अवसर उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार