लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने छात्रों के कौशल विकास के लिए नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर कर्नाटक राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने मंगलवार को आईटी उद्योग के नैसकॉम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के छात्रों को उद्योग के कामकाज से संबद्ध कौशल विकास के अनुभवों को उपलब्ध कराना है।

इससे हर साल पांच लाख से अधिक छात्रों और शिक्षकों को लाभ होने की संभावना है।

उच्च शिक्षा और आईटी / बीटी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

मंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में नारायण के हवाले से कहा गया है, "राज्य के सभी विश्वविद्यालय इस समझौता ज्ञापन के तहत आते हैं, इससे हर साल उच्च शिक्षा (सरकारी और निजी संस्थानों में पढ़ने वाले) के पांच लाख से अधिक छात्रों को लाभ होगा।"

उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन, कर्नाटक में उच्च शिक्षा संस्थानों के सभी छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए नैसकॉम के 'फ्यूचर स्किल्स प्राइम' प्लेटफॉर्म पर कौशल विकास पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा।

एमओयू के तहत, डिजिटल दक्षता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) और साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम का हिस्सा बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें गैर-कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों और राज्य के संकाय सदस्यों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा, और शिक्षार्थियों के बीच कौशल विकास की गारंटी देने वाले सिद्धांत और व्यावहारिक घटक इसमें शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?