लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने अमित शाह को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कर्नाटक के सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर ने शनिवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को इस साल नवंबर-दिसंबर के दौरान आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

राष्ट्रीय राजधानी में यहां पहले राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन में भाग लेने आए सोमशेखर ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने पत्र में कहा कि सम्मेलन सहकारी संस्थानों के विकास को बढ़ावा देने के मुद्दों, अवसरों, योजनाओं और प्रस्तावों पर गहन चर्चा के लिए एक प्रभावी मंच मुहैया कराएगा।

मंत्री ने कहा कि कर्नाटक ने सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा ग्रामीण ऋण की मुख्य धारा बन गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के किसानों को उत्पादन प्रोत्साहन के रूप में पांच रुपये प्रति लीटर का भुगतान करती है, जिसकी कुल राशि 1,185 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?