लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक बैंक का तीसरी तिमाही में लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 135 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 135.38 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

मैंगलोर के इस बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 123.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हालांकि बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में घटकर 1,868.62 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 1,993.68 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) आलोच्य तिमाही में घटकर 3.16 प्रतिशत रही जो एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही में 4.99 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 1.74 प्रतिशत पर आ गयी जो एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3.75 प्रतिशत थी।

इससे बैंक का फंसे कर्ज और अन्य आपात स्थिति के लिये प्रावधान कम होकर आलोच्य तिमाही में 214.18 करोड़ रुपये पर आ गया जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 314.70 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र