लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 135.67 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 13, 2021 13:56 IST

Open in App

मेंगलुरु, 13 जनवरी निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तिमाही में 135.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 9.93 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 123.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कर्नाटक बैंक ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में बैंक ने 451.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 404.47 करोड़ रुपये से 11.53 प्रतिशत अधिक है।

बैंक के निदेशक मंडल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही और नौ माह के वित्तीय नतीजों को मंजूर दी गई।

तीसरी तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ 437.96 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में बैंक का परिचालन लाभ 1,615.34 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के के 1,265.23 करोड़ रुपये से 27.67 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?