लाइव न्यूज़ :

कल्याण ज्वैलर्स का 1,175 करोड़ रुपये का आईपीओ 16 मार्च को खुलेगा, मूल्य दायरा 86- 87 रुपये

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये 86- 87 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। उसका 1,175 करोड़ रुपये का आईपीओ 16 मार्च को खुलेगा।

कल्याण ज्वैलर्स ने एक वचुर्अल संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुये कहा कि आईपीओ तीन दिन तक खुला रहेगा और एंकर निवेशकों के लिये बोली 15 मार्च को खुलेगी।

आईपीओ में 800 करोड़ रुपये तक की नई इक्विटी शामिल है जबकि375 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिये पेश किया जायेगा।

आईपीओ के तहत बिक्री पेशकश में कल्याण ज्वैलर्स के प्रवर्तक टी.एस. कल्याणरमन अपने हिस्से के 125 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे वहीं, वारबर्ग पिंकस की सहयोगी कंपनी हाईडेल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड बिक्री पेशकश के जरिये 250 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी।

आईपीओ से मिलने वाले राशि का इस्तेमाल कंपनी की कार्यशील पूंजी और सामान्य कंपनी खर्चों के लिये किया जायेगा। कंपनी के जून 2020 के अंत तक देश के 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में 107 शोरूम थे। इसके अलावा पश्चिम एशिया में भी कंनी के 30 शो-रूम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?