लाइव न्यूज़ :

के माधवन डिज्नी, स्टार इंडिया के अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:20 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल दि वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया और स्टार इंडिया ने बुधवार को के माधवन को तत्काल प्रभाव से अपना अध्यक्ष नियुक्त किया।

माधवन 2019 से भारत में स्टार और डिज्नी के कंट्री मैनेजर हैं और उसके टेलीविजन तथा स्टूडियो कारोबार की देखरेख कर रहे हैं।

वॉल्ट डिज्नी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन की अध्यक्ष रेबेका कैंपबेल ने कहा कि माधवन नई भूमिका में डिज्नी, स्टार और हॉटस्टार व्यवसायों को संभालने के साथ ही समूह की रणनीति और वृद्धि के लिए जिम्मेदार होंगे।

उनकी नई भूमिका में चैनल का वितरण, विज्ञापन बिक्री और स्थानीय कटेंट निर्माण शामिल है।

कैंपबेल ने कहा, ‘‘पिछले कई महीनों से मैं माधवन के साथ सीधे काम कर रही हूं और मैंने देखा है कि उन्होंने हमारे भारत के कारोबार को कैसे संभाला है, जो हमारी वैश्विक और क्षेत्रीय रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है।’’

माधवन ने कहा कि वह वैश्विक और क्षेत्रीय पेशकश को बढ़ाने के साथ ही व्यापार को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम