लाइव न्यूज़ :

जूट मिलों ने रबी फसलों के लिए अनुमानित मांग के मुकाबले कम बोरियां ही उपलब्ध कराने पाने की बात कही

By भाषा | Updated: December 8, 2020 00:01 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर रबी फसल की पैकेजिंग के लिए पटसन बोरों के लिए 25 लाख गांठ की अनुमानित मांग की तुलना में जूट मिलों ने 11 लाख गांठ की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता जताई है क्योंकि वे खरीफ फसलों के लिए जूट के बोरों के बचे आर्डर को निपटाने की स्थिति से जूझ रही हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल के पैकिंग के लिए जूट बोरों के लिए बकाया मांग 2.5 लाख गांठ की है।

भारतीय जूट मिल संघ के अध्यक्ष राघवेंन्द्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने सोमवार को उद्योग के अंशधारकों के साथ एक आभासी बैठक की और रबी सत्र के लिए पैकेजिंग सामग्री की मांग सामने रखी।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘खाद्य विभाग ने रबी सत्र के लिए जूट बोरियों की मांग 25 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जबकि हमने अगले साल 15 मई तक 11 लाख गांठ के लिए प्रतिबद्धता जताई है।’’

उन्होंने कहा कि विभाग ने खरीफ फसल की पैकेजिंग के बैकलॉग के आदेश को रद्द नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जूट आयुक्त कार्यालय द्वारा समीक्षा के बाद, पैकेजिंग सामग्री की मांग को कम किया जा सकता है।

गुप्ता ने कहा कि कच्चे माल की लागत में अभूतपूर्व उछाल के मद्देनजर बोरों के मूल्य निर्धारण के बारे में अदालत में लड़ाई लड़ी गई है, और मिलों को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा।

सूत्रों ने आरोप लगाया कि बैकलॉग होने की वजह ‘‘जूट आयुक्त के कार्यालय की अनुचित योजना’’ है और अब नियामक को यह सुनिश्चित करना होगा कि जूट मिलें जूट बैग की आपूर्ति की संचयी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपूर्ति सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा