लाइव न्यूज़ :

जूट मिलों ने रबी फसलों के लिए अनुमानित मांग के मुकाबले कम बोरियां ही उपलब्ध करा पाने की बात कही

By भाषा | Updated: December 8, 2020 00:21 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर रबी फसल की पैकेजिंग के लिए पटसन बोरों के लिए 25 लाख गांठ की अनुमानित मांग की तुलना में जूट मिलों ने 11 लाख गांठ की आपूर्ति करने की ही प्रतिबद्धता जताई है क्योंकि वे खरीफ फसलों के लिए जूट के बोरों के बचे आर्डर को निपटाने की स्थिति से जूझ रही हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल के पैकिंग के लिए जूट बोरों के लिए बकाया मांग 2.5 लाख गांठ की है।

भारतीय जूट मिल संघ के अध्यक्ष राघवेंन्द्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने सोमवार को उद्योग के अंशधारकों के साथ एक आभासी बैठक की और रबी सत्र के लिए पैकेजिंग सामग्री की मांग सामने रखी।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘खाद्य विभाग ने रबी सत्र के लिए जूट बोरियों की मांग 25 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जबकि हमने अगले साल 15 मई तक 11 लाख गांठ के लिए प्रतिबद्धता जताई है।’’

उन्होंने कहा कि विभाग ने खरीफ फसल की पैकेजिंग के बैकलॉग के आदेश को रद्द नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जूट आयुक्त कार्यालय द्वारा समीक्षा के बाद, पैकेजिंग सामग्री की मांग को कम किया जा सकता है।

गुप्ता ने कहा कि कच्चे माल की लागत में अभूतपूर्व उछाल के मद्देनजर बोरों के मूल्य निर्धारण के बारे में अदालत में लड़ाई लड़ी गई है, और मिलों को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा।

सूत्रों ने आरोप लगाया कि बैकलॉग होने की वजह ‘‘जूट आयुक्त के कार्यालय की अनुचित योजना’’ है और अब नियामक को यह सुनिश्चित करना होगा कि जूट मिलें जूट बैग की आपूर्ति की संचयी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपूर्ति सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल