लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल का उत्पादन चौथी तिमाही में 34 प्रतिशत, बिक्री 37 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल इस्पात निर्माता जेएसपीएल ने सोमवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान उसके उत्पादन में 34.41 प्रतिशत और बिक्री में 37.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जेएसपीएल ने एक बयान में कहा कि जनवरी-मार्च 2021 की अवधि में, कंपनी ने 20.7 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 15.4 लाख टन रहा था।

तिमाही के दौरान इसकी बिक्री एक साल पहले के 13.9 लाख टन से बढ़कर 19.1 लाख टन पर पहुंच गई।

पूरे वित्तवर्ष 2020- 21 के लिए, कंपनी का उत्पादन 75.1 लाख टन रहा, जो कि पिछले वित्तवर्ष में 63 लाख टन के उत्पादन से 19.20 प्रतिशत अधिक है।

वित्तवर्ष 2019- 20 में 60.6 लाख टन की बिक्री की तुलना में इस बार कंपनी की बिक्री 20.13 प्रतिशत बढ़कर 72.8 लाख टन हो गई।

कंपनी ने कहा कि अकेले मार्च महीने में, उसका उत्पादन वर्ष दर वर्ष 21 प्रतिशत की बढ़कर 7.30 लाख टन हो गया।

मार्च 2021 में उसकी बिक्री, पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 61 प्रतिशत बढ़कर 7.86 लाख टन हो गई।

ओपी जिंदल ग्रुप, की जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस