लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल निदेशक मंडल ने जिंदल पावर में 3,015 करोड़ रुपये में पूरी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल जिंदल पावर एंड स्टील (जेएसपीएल) ने मंगलवार

को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने जिंदल पावर में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी वर्ल्डवन को 3,015 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दी है। वर्ल्डवन प्रवर्तक समूह की एक कंपनी है।

जेएसपीएल ने शेयर बाजार को बताया उसके निदेशक मंडल ने जिंदल पावर में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी (कुल जारी और चुकता पूंजा का 96.42 प्रतिशत) के विनिवेश को मंजूरी दी है। ये शेयर वर्ल्डवन प्राइवेट लिमिटेड को बेचे जाएंगे, जो प्रवर्तक समूह की एक कंपनी है और कंपनी से संबद्ध पक्ष है।

कंपनी ने बताया कि इस नकद सौदे की राशि 3,015 करोड़ रुपये है।

जेएसपीएल ने कहा कि विस्तृत बोली प्रक्रिया के आधार पर वर्ल्डवन का चयन किया गया है। बोली प्रक्रिया का संचालन स्वतंत्र तीसरा पक्ष मर्चेन्ट बैंकर ग्रांट थोर्नटन एडवाइजरी ने किया। बोली प्रक्रिया में अधिग्रहण करने वाली कंपनी ने स्वीकार्य नियम एवं शर्तों पर सबसे ऊंची बोली लगायी।

प्रस्तावित बिक्री कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी, नियामकीय मंजूरी, कंपनी के कर्जदाताओं तथा जिंदल पावर की हरी झंडी तथा अन्य जरूरी अनुमति पर निर्भर है।

जेएसपीएल ने कहा कि विनिवेश जेएसपीएल के निरंतर कर्ज कम करने, भारत में स्टील कारोबार पर ध्यान देने और पर्यावरण, सामाजिक तथा कंपनी संचालन (ईएसजी) लक्ष्यों के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन में लगभग आधे की कमी लाने के रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है।

जिंदल पावर में 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पूरी तरह नकद 3,015 करोड़ रुपये में होगी। इस बिक्री में छत्तीसगढ़ में 3,400 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र और अन्य गैर-प्रमुख संपत्ति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?